{"_id":"69c13f46b8743aa1cd0d9ec0","slug":"my-young-india-bilaspur-celebrated-martyrs-day-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-156567-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मेरा युवा भारत बिलासपुर ने मनाया शहीदी दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मेरा युवा भारत बिलासपुर ने मनाया शहीदी दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भगत सिंह की 95वीं शहादत वर्षगांठ पर निकाली पदयात्रा
साई के सहयोग से किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मेरा युवा भारत बिलासपुर ने सोमवार को महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की 95वीं शहादत की वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सहयोग से शहर में पदयात्रा निकाल गई।
पदयात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, छात्र-छात्राएं, युवा, खेल प्रतिभागी एवं समाजसेवी शामिल हुए। मुख्यातिथि साई खेल छात्रावास प्रभारी विजय नेगी ने इस पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने ‘इंकलाब जिंदाबाद और भगत सिंह अमर रहे’ जैसे नारे लगाकर शहीदों को नमन किया। जिला युवा अधिकारी दीप माला ने बताया कि यह पदयात्रा देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को भगत सिंह के आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। मुख्यातिथि विजय नेगी ने कहा कि शहीद भगत सिंह का बलिदान आज भी अन्याय के खिलाफ लड़ने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेल, शिक्षा और सामाजिक कार्यों के माध्यम से देश की सेवा करें और अमर शहीदों के सपनों को साकार करने में योगदान दें। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन खेल और देशभक्ति को जोड़ने का एक प्रयास है, ताकि युवा शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें। इस अवसर पर मेरा युवा भारत बिलासपुर की लेखाकार यंगचन लामो भी विशेष रूप से उपस्थित रही।
Trending Videos