{"_id":"69db9a0c783c60590e0ea345","slug":"no-elections-in-the-new-chandoh-panchayat-representatives-elected-unanimously-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-157876-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नई छंदोह पंचायत में चुनाव नहीं, सर्वसम्मति से चुने गए प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नई छंदोह पंचायत में चुनाव नहीं, सर्वसम्मति से चुने गए प्रतिनिधि
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं की नई छंदोह पंचायत की बैठक में मौजूद ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
लोकतांत्रिक एकता की मिसाल : बिना वोटिंग प्रधान से लेकर वार्ड सदस्य बने
सुभाष रनौत को पंचायत प्रधान, बलजीत कश्यप को चुना उप प्रधान
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत हाल ही में गठित नई पंचायत छंदोह में रविवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने लोकतांत्रिक एकता और आपसी सहमति का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। लोगों द्वारा चुनाव की जगह सर्वसम्मति से पंचायत के सभी प्रतिनिधियों का चयन कर लिया गया। बता दें कि इस तरह से सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायत के लिए क्षेत्र के विकास कायोZं के लिए 10 लाख रुपये सरकार की तरफ से पंचायत को मिलते हैं।
बैठक पूर्व प्रधान मेहर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें पंचायत के सभी पांच वार्डों के लोगों ने भाग लिया। बैठक में व्यापक विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया कि पंचायत में औपचारिक चुनाव प्रक्रिया नहीं करवाई जाएगी, बल्कि सभी प्रतिनिधियों का चयन आपसी सहमति से किया जाएगा। बता दें कि छंदोह पंचायत का गठन पूर्व की पडयालग और दधोल पंचायतों के पांच गांव छंदोह, जसवानी, मरयानी, डोहरु और पन्याली को मिलाकर किया गया है। नई पंचायत के गठन के बाद आयोजित इस पहली बैठक में ग्रामीणों की भारी भागीदारी देखने को मिली, जिसने इस निर्णय को और अधिक मजबूत आधार प्रदान किया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से सुभाष रनौत को पंचायत प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि बलजीत कश्यप को उप प्रधान चुना गया। इसके अलावा पंचायत के पांच वार्डों से भी बिना किसी विरोध के वार्ड सदस्यों का चयन किया गया। जसवानी वार्ड से सोनू, छंदोह वार्ड से ओंकार, डोहरु वार्ड से पूनम, मरयानी वार्ड से प्रकाश और पन्याली वार्ड से वनिता को वार्ड सदस्य के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया।
ग्रामीणों ने इस निर्णय को क्षेत्र में आपसी भाईचारे, पारदर्शिता और विकास की दिशा में एक सशक्त कदम बताया। उनका कहना है कि सर्वसम्मति से चुनी गई यह पंचायत सभी गांवों के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करेगी और क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करेगी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की एकजुटता और सामूहिक निर्णय अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकता है। नई पंचायत के गठन के साथ ही ग्रामीणों में विकास की नई उम्मीद जगी है और सभी ने मिलकर इसे एक आदर्श पंचायत बनाने का संकल्प लिया।
Trending Videos