{"_id":"6a3683e7ad39f52da704f015","slug":"officials-must-complete-necessary-pre-monsoon-arrangements-in-a-time-bound-manner-dc-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-162155-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून से पहले आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध निपटाएं अधिकारी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून से पहले आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध निपटाएं अधिकारी : डीसी
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
मानसून की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों कें साथ बैठक में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिम मानसून से निपटने के लिए विभागों को तैयार रहने के निर्देश
तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त राहुल कुमार ने सभी विभागों को मानसून से पहले आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि बरसात के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मानसून से पहले सभी उपमंडल मुख्यालयों में कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे, ताकि आपात स्थिति में लोगों को तुरंत सहायता मिल सके।
उपायुक्त राहुल कुमार ने यह निर्देश बचत भवन में शनिवार को मानसून तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था और यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को फोरलेन पर समलेटू, जबल और थापना जैसे भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा प्रबंध जल्द पूरा करने को कहा। साथ ही पुलिस विभाग को यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए कि बरसात के दौरान सड़कों के अवरुद्ध होने की स्थिति में तुरंत बहाली के लिए मशीनरी और कर्मचारियों की व्यवस्था तैयार रखें। सभी एसडीएम को भी अपने क्षेत्रों में आपदा की स्थिति से निपटने के लिए जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। बिजली बोर्ड को लाइनों के आसपास पेड़ों की कांट-छांट समय पर करने और जल शक्ति विभाग को पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने व टैंकों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। वन विभाग और नगर निकायों को खतरा बने पेड़ों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर, एसडीएम राजदीप सिंह, गौरव चौधरी, अर्शिया शर्मा, सहायक आयुक्त राज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।