{"_id":"69f5fc2758644896480b0307","slug":"on-the-last-day-of-nomination-bjp-and-congress-demonstrated-their-strength-in-bilaspur-nagar-panchayat-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-159110-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नामांकन के अंतिम दिन बिलासपुर नप में भाजपा–कांग्रेस ने किया शक्ति प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नामांकन के अंतिम दिन बिलासपुर नप में भाजपा–कांग्रेस ने किया शक्ति प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 02 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिलोक जमवाल, बंबर ठाकुर समर्थित उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान रहे मौजूद
दोनों दलों के मुख्य नेताओं ने एक-दूसरे की पार्टी पर लगाए आरोप-प्रत्यारोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर चुनाव के नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन शनिवार को राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया। सुबह से ही नगर परिषद कार्यालय परिसर में उम्मीदवारों और समर्थकों की भारी आवाजाही रही, जिससे पूरा क्षेत्र चुनावी गतिविधियों का केंद्र बना रहा।
इस दौरान भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपने-अपने समर्थित उम्मीदवारों के नामांकन कराकर शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान भाजपा नेता त्रिलोक जमवाल नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और प्रत्याशियों के साथ मौजूद रहकर नामांकन प्रक्रिया पूरी करवाई। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्ष में सरकार द्वारा दी गई कई गारंटियां पूरी नहीं हो पाई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पानी और बिजली के बिलों में बढ़ोतरी हुई है, स्मार्ट मीटरों के कारण लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और नगर निकायों को मिलने वाली ग्रांट्स भी प्रभावित हुई हैं। कहा कि शहर के विकास कार्यों और सीवरेज परियोजनाओं में देरी और अनियमितताओं के आरोप हैं। कई योजनाएं कागजों तक सीमित रह गई हैं। कहा कि यह नगर परिषद चुनाव प्रदेश सरकार के कामकाज पर जनता की परीक्षा है। वहीं कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर भी नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और प्रत्याशियों के साथ नामांकन प्रक्रिया में शामिल रहे। उन्होंने भाजपा पर विकास कार्यों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में पार्कों की स्थिति, सड़कों की मरम्मत और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर पर्याप्त काम नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई विकास कार्यों के लिए स्थानीय स्तर पर खनन और अन्य स्रोतों से फंड जुटाकर काम किया गया। कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में कई योजनाएं जैसे हाउस फॉर ऑल और शहरी आजीविका मिशन को आगे बढ़ाया गया और इनका लाभ लोगों तक पहुंच रहा है।
नामांकन के अंतिम दिन दोनों दलों के नेताओं के बयानों से स्पष्ट रहा कि चुनावी मुकाबला केवल प्रत्याशियों तक सीमित नहीं है, बल्कि अब यह सीधा राजनीतिक दलों के आरोप–प्रत्यारोप में बदल गया है। दिनभर कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं की भीड़, नारेबाजी और नेताओं की मौजूदगी से माहौल पूरी तरह चुनावी बना रहा। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब सभी प्रत्याशी चुनावी प्रचार में जुट जाएंगे। अंतिम दिन हुए राजनीतिक बयानबाजी और शक्ति प्रदर्शन के बाद नगर परिषद चुनाव और अधिक रोचक हो गया है, जबकि मतदाता अब विकास और मुद्दों पर आधारित चुनावी मुकाबले को देख रहे हैं।
Trending Videos