{"_id":"69f7459ce82cca457909fba9","slug":"overhead-tank-incomplete-for-four-years-drinking-water-crisis-in-goyal-lakhetra-villages-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-159151-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चार साल से अधूरा ओवरहेड टैंक, गोयल-लखेत्र गांवों में पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चार साल से अधूरा ओवरहेड टैंक, गोयल-लखेत्र गांवों में पेयजल संकट
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 03 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
कपाहड़ा के गोयल में ओवरहेड टैंक। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
कपाहड़ा पंचायत में विभाग की लापरवाही से ग्रामीण नाराज
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प 1100 पर एक साल पहले दी शिकायत
एक साल बाद भी अप्रूवल नहीं, पाइपलाइन कनेक्शन का इंतजार जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। कपाहड़ा पंचायत के गोयल और लखेत्र गांवों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। चार वर्ष पूर्व निर्मित ओवरहेड वाटर टैंक आज तक उपयोग में नहीं आ सका है। टैंक का निर्माण पूरा होने के बावजूद पाइप लाइन कनेक्शन न होने के कारण ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि टैंक निर्माण के बाद से ही उसकी नीचे की जमीन बैठ गई है, जबकि सुरक्षा दीवार भी टूट चुकी है। इसके अलावा टैंक तक जाने वाली सीढ़ियां भी क्षतिग्रस्त हालत में हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। गांव निवासी खेमपाल ने बताया कि जल शक्ति विभाग की ओर से टैंक का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन अब तक न तो इसे मुख्य पाइपलाइन से जोड़ा गया है और न ही घरों तक जलापूर्ति शुरू हुई है। ग्रामीणों को अभी भी दूरस्थ प्राकृतिक स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीण खेमपाल, रोशन लाल, शशि पाल, विनोद कुमार और जगदीश राम सहित करीब दो दर्जन लोगों ने इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री सेवा संकल्प पर शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोप है कि शिकायत के बाद विभागीय अधिकारियों ने केवल शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कोई कार्य शुरू नहीं हुआ। खेमपाल ने कहा कि विभागीय लापरवाही के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी की भारी समस्या झेलनी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र पाइप लाइन बिछाकर टैंक से जलापूर्ति शुरू की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं अधीक्षण अभियंता बिलासपुर राहुल दूबे ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और घुमारवीं खंड से इसकी जानकारी ली जाएगी। वहीं कार्यकारी अभियंता घुमारवीं यशपाल ने कहा कि कार्य को शीघ्र पूरा कर दिया जाएगा।
Trending Videos