सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Parmanand Verma became the head of the village Gyana Vikas Sanstha.

Bilaspur News: परमानंद वर्मा बने ग्राम ग्याणा विकास संस्था के प्रधान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Parmanand Verma became the head of the village Gyana Vikas Sanstha.
ग्राम ग्याणा में आयोजित आमसभा में नई कार्यकारिणी के गठन के दौरान उपस्थित ग्रामीण।
विज्ञापन
हर माह के पहले रविवार को आयोजित होगी संस्था की बैठक
Trending Videos

सामाजिक व विकास कार्यों को गति देने का लिया संकल्प


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। क्षेत्र की ग्राम ग्याणा विकास संस्था की आमसभा की बैठक स्थानीय पंचायत घर में आयोजित की गई। परसराम वर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में गांव के विभिन्न परिवारों के करीब 35 सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान गांव के विकास, सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई। गौरतलब है कि ग्राम ग्याणा विकास संस्था पिछले करीब 5 वर्षों से निष्क्रिय पड़ी थी। इसे दोबारा सक्रिय करने के लिए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया के तहत परमानंद वर्मा को प्रधान और घनश्याम वर्मा को उपप्रधान चुना गया। इसके अलावा रूपचंद ठाकुर को सचिव और परसराम ठाकुर को कोषाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। इसके अलावा मुख्य सलाहकार के रूप में जगदीश चंद्र ठाकुर, प्रचार सचिव के रूप में दयाराम ठाकुर व मीडिया प्रभारी के रूप में चमन लाल ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी गई। धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जिम्मेदारी नरेश कुमार ठाकुर को दी गई, जबकि राजनीतिक गतिविधियों के लिए मोहनलाल वर्मा को नियुक्त किया गया। अन्य सदस्यों के रूप में संत राम वर्मा एवं बलदेव राज ठाकुर को भी समिति में शामिल किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक सदस्य प्रतिमाह 20 रुपये सदस्यता शुल्क देगा और हर महीने के पहले रविवार को बैठक आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रत्येक तीन महीने में आमसभा सुनिश्चित की जाएगी। संस्था की ओर से गांव में होने वाले सभी धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया गया। साथ ही मेडिकल कैंप, कृषि एवं बागवानी शिविर, रक्तदान शिविर, जागरूकता अभियान तथा कानून संबंधी कार्यक्रमों में भी सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed