{"_id":"6a8494ced2426ef743026f04","slug":"prof-bihari-lal-sharma-appointed-vice-chancellor-of-sampurnanand-sanskrit-university-varanasi-for-the-second-time-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-165775-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: प्रो. बिहारी लाल शर्मा दूसरी बार बने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: प्रो. बिहारी लाल शर्मा दूसरी बार बने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के कुलपति
विज्ञापन
प्रोफेसर बिहारी लाल शर्मा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने तीन साल के लिए किया पुनर्नियुक्त, झंडूता क्षेत्र में खुशी का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता क्षेत्र के भदोल गांव निवासी शिक्षाविद प्रो. बिहारी लाल शर्मा को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के कुलपति पद पर लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए पुनर्नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें तीन साल के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनका पहला कार्यकाल 22 अगस्त 2026 को पूरा होगा। प्रो. शर्मा विश्वविद्यालय के 37वें कुलपति हैं। पहले कार्यकाल में उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों, शोध और भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। दूसरे कार्यकाल में भी इन क्षेत्रों में काम जारी रहने की उम्मीद है। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर काशी के प्रतिष्ठित संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति पद तक पहुंचने पर झंडूता क्षेत्र में खुशी है। स्थानीय लोगों ने उनकी पुनर्नियुक्ति को क्षेत्र के लिए गौरव और युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।