{"_id":"69f5fb2c7073d548d508dae2","slug":"public-works-department-cracks-down-on-illegal-encroachments-at-bus-stand-chowk-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-159112-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बस अड्डा चौक पर अवैध कब्जों पर चला लोक निर्माण विभाग का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बस अड्डा चौक पर अवैध कब्जों पर चला लोक निर्माण विभाग का डंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 02 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
बस अड्डा के नजदीक रोटरी चौक पर लंबे समय से लग र ही रेहड़ी फड़ी वालों पर कार्रवाई करते लोक नि
विज्ञापन
मौके पर पहुंच कर रेहड़ी फडी और सब्जी विक्रेताओं पर की कार्रवाई
निर्धारित स्थान पर दुकानें लगाने के दिए आदेश
बस अड्डा चौक पर रोजाना जाम से लोग हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर बस अड्डा चौक के आसपास अवैध कब्जों और बढ़ते अतिक्रमण पर लोक निर्माण विभाग ने शनिवार को सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की। लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेहड़ी -फड़ी संचालकों और सब्जी विक्रेताओं को हटाया और स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में सड़क किनारे या चौक पर सब्जी सहित अन्य दुकानें लगाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने रेहड़ी-फड़ी वालों को चिह्नित स्थानों पर ही अपना व्यवसाय करने के निर्देश दिए।
विभाग का कहना है कि सड़क और चौक पर अवैध रूप से दुकानें लगाने से यातायात बाधित होता है और आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बस अड्डा चौक पर हर दिन रेहड़ी-फड़ी लगने से जाम की स्थिति बनी रहती है। खासकर सुबह और शाम के समय यहां वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ती है। जानकारी के अनुसार नगर परिषद बिलासपुर में कई रेहड़ी-फड़ी संचालक लाइसेंसधारी हैं, लेकिन इसके बावजूद वे निर्धारित स्थानों की बजाय चौक और सड़क किनारे दुकानें लगा लेते हैं। इससे व्यवस्था बिगड़ती है और यातायात प्रभावित होता है। विभाग ने दो टूक कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। साथ ही विभाग ने लोगों से भी सहयोग की अपील की है ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रहे। बस अड्डा क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ लोक निर्माण विभाग की कार्रवाई के दौरान उस समय स्थिति संवेदनशील हो गई, जब कुछ समाजसेवी लोग रेहड़ी फड़ी और सब्जी विक्रेताओं के समर्थन में उतर आए। लोगों का कहना है कि विभाग गरीब तबके के लोगों के साथ अन्याय कर रहा है। लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से इन दुकानों को हटाया और रेहड़ी फड़ी वालों को वहां से हटने के निर्देश दिए।
वहीं पूर्व नगर परिषद बिलासपुर अध्यक्ष कमल गौतम ने कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि रेहड़ी-फड़ी वालों के साथ इस तरह की कार्रवाई पूरी तरह अन्यायपूर्ण है, जिसकी वह कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए इस तरह जेसीबी चलाना उचित नहीं है। प्रशासन को पहले इन सभी के लिए समुचित स्थान निर्धारित करना चाहिए उन्होंने यह भी बताया कि अधिकांश रेहड़ी-फड़ी और सब्जी विक्रेता नगर परिषद के पंजीकृत वेंडर हैं और नियमित रूप से वेंडर फीस भी जमा करते हैं। ऐसे में उनके रोजगार पर इस तरह की कार्रवाई करना उचित नहीं है।
इनसेट
नगर परिषद बिलासपुर की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने बस अड्डा चौक के पास सब्जी विक्रेताओं और रेहड़ी फड़ी लगाने वालों पर कार्रवाई की है। उन्होंने कहा इन सब्जी विक्रेताओं और रेहड़ी फड़ी लगाने के लिए नगर परिषद के वेंडरों के लिए जगह-जगह चयनित किया गया है। इन लोगों का कहना है कि जहां पर दुकान लगाने के लिए जगह चयनित किया गया है, वहां पर उनकी विक्री न होने के कारण बस अड्डा चौक के पास लगाना पड़ रही है। वेंडरों से अपील की है कि वे अपनी दुकानें चयनित जगह पर ही लगाएं ताकि लोगों को परेशानी न हो।
इनसेट
क्या कहना है लोक निर्माण विभाग का
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रंगीला राम ठाकुर ने बताया कि सड़क किनारे अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि बस अड्डा चौक और रोटरी चौक से अतिक्रमण हटाए गए हैं। कार्रवाई जारी रहेगी।
Trending Videos