{"_id":"6a26b52b6c57254f160e7a14","slug":"rashi-of-dav-school-barmana-tops-in-speech-competition-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-161310-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भाषण प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल बरमाणा की राशि अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भाषण प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल बरमाणा की राशि अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में विजेता कैडेट्स को सम्मानित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रस्साकसी में डीएवी स्कूल बिलासपुर की टीम बनी विजेता
कैडेट को परेड, नेवल ओरिएंटेशन, वेपन, फायरिंग का दिया प्रशिक्षण
शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर हुआ संपन्न
शिविर में 20 स्कूलों के 519 कैडेट्स ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एचपी नेवल यूनिट एनसीसी बिलासपुर की ओर से शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में आयोजित 10 वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। शिविर में 20 स्कूलों के 519 कैडेटों ने भाग लिया।
इस दौरान कैडेट्स ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कैडेट्स की प्रस्तुतियों ने उनके आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समारोह के मुख्यातिथि भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त कैप्टन कमलेंद्र शर्मा रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डीएवी दाड़लाघाट के कैडेट ऋषित गौतम, प्राची वर्मा ने पहला, एबीपीएस बागा की कैडेट रिधि वात्स्यायन, शिवन्या ठाकुर ने दूसरा और जेएनवी कोठीपुरा के कैडेट आशीष कुमार, कृष्णा कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में डीएवी बरमाणा की राशि ठाकुर ने पहला, डीएवी बिलासपुर की आराध्या ठाकुर ने दूसरा और इसी स्कूल की पवनी ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडली की टीम विजेता और भगेड़ स्कूल की टीम उपविजेता रही। रस्साकसी प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल बिलासपुर की टीम विजेता और डीएवी स्कूल बरमाणा की टीम उपविजेता रही। सबसे अनुशासित संस्थान का पुरस्कार जेएनवी कोठीपुरा ने जीता। वहीं सर्वश्रेष्ठ संस्थान का खिताब मंडली स्कूल ने जीता। मुख्यातिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कैडेटों को सफल शिविर के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कैडेट्स से जीवन में सदैव अनुशासन, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा को अपनाने का आह्वान किया। कैंप कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार ने शिविर की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। शिविर के दौरान परेड प्रशिक्षण, नेवल ओरिएंटेशन, वेपन ट्रेनिंग, फायरिंग, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, खेलकूद प्रतियोगिताएं और विभिन्न सांस्कृतिक एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान प्राप्त प्रशिक्षण और अनुभव कैडेट्स के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कैडेट्स अपने साथ अनुशासन, नेतृत्व, मित्रता और अविस्मरणीय अनुभवों की अमूल्य यादें लेकर अपने-अपने स्कूलों के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर कमांडर आरएस वर्मा, कमांडर एसएम शर्मा, शिवा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा, प्रधानाचार्य शिल्पा गोयल आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos