सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Seven newly elected councillors of Naina Devi Municipal Council took oath.

Bilaspur News: नयना देवी नगर परिषद के सात नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 08 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Seven newly elected councillors of Naina Devi Municipal Council took oath.
श्री नयना देवी जी में पार्षद को शपथ दिलाते एसडीएम। संवाद
विज्ञापन
एसडीएम धर्मपाल चौधरी ने दिलाई शपथ, विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का किया आह्वान
Trending Videos




संवाद न्यूज एजेंसी



श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। प्रदेश की सबसे छोटी नगर परिषद श्री नयना देवी जी के नवनिर्वाचित सात पार्षदों को सोमवार को शपथ दिलाई गई। बस स्टैंड स्थित मातृ आंचल भवन में आयोजित समारोह में एसडीएम धर्मपाल चौधरी ने सभी पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।



शपथ ग्रहण करने वालों में वार्ड नंबर-1 से दीपक शर्मा, वार्ड नंबर-2 से अलकेंद्र भूषण, वार्ड नंबर-3 से रमन कुमार, वार्ड नंबर-4 से मंजू देवी, वार्ड नंबर-5 से आरती देवी, वार्ड नंबर-6 से नीना शर्मा और वार्ड नंबर-7 से दीक्षा शर्मा शामिल रहे। नगर परिषद श्री नयना देवी जी के चुनाव 17 मई को संपन्न हुए थे। चुनाव परिणामों में पांच वार्डों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी, जबकि दो वार्डों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विजयी रहे थे। वार्ड नंबर-1, 2, 5, 6 और 7 से भाजपा समर्थित पार्षद निर्वाचित हुए, जबकि वार्ड नंबर-3 और 4 से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम धर्मपाल चौधरी ने कहा कि उन्हें उपायुक्त बिलासपुर के निर्देशानुसार नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाने के लिए अधिकृत किया गया है। उन्होंने पार्षदों से संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए जनहित और क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के विकास और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना सभी पार्षदों की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता आशुतोष शर्मा, पूर्व न्यासी सीताराम शर्मा, आनंद गोपाल, राजेश शर्मा, नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नवनिर्वाचित पार्षदों को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed