सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Uproar in Ghumarwin over alleged attempt to convert people to

Bilaspur News: घुमारवीं में धर्म परिवर्तन के कथित कोशिश पर बवाल

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 08 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Uproar in Ghumarwin over alleged attempt to convert people to
घुमारवीं में धर्मांतरण मामले को लेकर पुलिस में शिकायत देने पहुंचे विभिन्न संगठनों के लोग। स्रोत
विज्ञापन
कई लोगों ने पुलिस में दी मामले की शिकायतें, पुलिस ने शुरू की जांच
Trending Videos

लाखों रुपये, मासिक सहायता का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के ग्रामीण क्षेत्रों में कथित तौर पर ईसाई मिशनरियों की सक्रियता और धर्म परिवर्तन की कोशिशों को लेकर मामला गरमा गया है। आरोप है कि कुछ लोग ग्रामीणों को आर्थिक प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। मामले को लेकर कई ग्रामीणों ने पुलिस थाना घुमारवीं में शिकायतें दर्ज करवाई हैं, जिसके बाद पुलिस ने शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आरोपी घुमारवीं के चचेड़ा का राजकुमार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, गांव हवाण निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह अपने गांव के समीप स्थित एक स्टोर से घरेलू सामान खरीदने गया था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन में सवार तीन महिलाओं और तीन पुरुषों ने उससे संपर्क किया। शिकायतकर्ता के मुताबिक उनमें से एक व्यक्ति ने स्वयं को गांव टटेडा का निवासी बताया और बातचीत के दौरान उसे और उसके परिवार को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने लगा। आरोप है कि उक्त लोगों ने धर्म परिवर्तन के बदले पांच लाख रुपये, प्रतिमाह पांच हजार रुपये आर्थिक सहायता देने का प्रस्ताव रखा। शिकायतकर्ता के अनुसार जब उसने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया तो कथित तौर पर उसके धर्म के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं और उसके साथ गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार किया गया। इसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस थाना घुमारवीं में दर्ज करवाई। इसी बीच हवाण क्षेत्र के ही रवि कुमार ने भी पुलिस को शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी का जबरन धर्म परिवर्तन करवाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब पूरे परिवार पर भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जा रहा है। रवि कुमार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र के अन्य लोगों ने भी अपनी चिंताएं जता रहे हैं। सुनीता देवी, मनोरमा, पूजा, चंपा, ओंकार सिंह, ओंकार देवी, सुमन, रविंद्र, राजकुमार और नवदीप सहित कई ग्रामीणों ने अलग-अलग लिखित शिकायतें पुलिस को सौंपते हुए आरोपों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी पुलिस थाना घुमारवीं पहुंचे। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री तुषार डोगरा, जिला मंत्री विशाल नड्डा, संवेदना संस्था के सचिव सत्यन शर्मा, लक्की शर्मा, अजीत, प्रवीण, संदीप, पूजा, चंपा देवी, सुनीता देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेने और तथ्यों को सामने लाने की मांग की। उधर, डीएसपी घुमारवीं ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस को कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं। शिकायतों में लगाए गए आरोपों की विभिन्न पहलुओं से गहन जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सभी तथ्यों और साक्ष्यों को एकत्र किया जाएगा और जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। धर्म परिवर्तन के कथित आरोपों को लेकर सामने आए इस मामले के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। ग्रामीणों में इस विषय को लेकर चिंता और उत्सुकता देखी जा रही है। फिलहाल सभी की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शिकायतों में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed