{"_id":"6a29629786b49d1a5102c4c5","slug":"sand-and-gravel-dumped-on-the-road-has-caused-accidents-anger-among-the-people-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-161468-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सड़क पर डंप रेत-बजरी बनी हादसों का सबब, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सड़क पर डंप रेत-बजरी बनी हादसों का सबब, लोगों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं-सुन्हाणी-बरठीं सड़क पर चल रहा है सड़क, डंगा निर्माण कार्य, स्कूली बच्चे,लोग परेशान। सं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीर खड्ड पुल के पास निर्माण सामग्री बीच सड़क डालने से यातायात प्रभावित
सड़क बाधित होने से स्कूली बच्चों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी
घुमारवीं-सुन्हाणी-बरठीं सड़क पर चल रहा है सड़क, डंगा निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं शहर के तहत सीर खड्ड पुल के समीप घुमारवीं-सुन्हाणी-बरठीं सड़क पर चल रहे सड़क एवं डंगा निर्माण कार्य के दौरान लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली रेत, बजरी और अन्य सामग्री को सड़क के बीचों-बीच बेतरतीब तरीके से डंप कर दिए जाने से वाहन चालकों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क पहले ही काफी संकरी है, जहां दो वाहनों का एक साथ निकलना मुश्किल होता है। ऐसे में सड़क पर पड़े निर्माण सामग्री के ढेरों ने यातायात व्यवस्था को और अधिक बाधित कर दिया है। कई बार वाहनों को एक-दूसरे को रास्ता देने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। कहा कि निर्माण कार्य करवा रहे ठेकेदार और संबंधित विभाग ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी की है। सड़क पर फैली रेत और बजरी के कारण विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचे हैं, लेकिन इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। सबसे अधिक परेशानी पैदल चलने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ रही है। प्रतिदिन स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को निर्माण सामग्री के ढेरों के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। अभिभावकों ने चिंता जताते हुए कहा कि यहां हर समय हादसे का खतरा बना रहता है और यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री को तुरंत हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखा जाए, ताकि यातायात सुचारू हो सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी संबंधित विभाग और ठेकेदार की होगी।
कोट
मामला मेरे ध्यान में नहीं है और न ही ऐसी कोई जानकारी मिली है। फिर भी यदि सड़क पर निर्माण सामग्री पड़ी है तो उसे जल्द हटाने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
अनुज पराशर, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग घुमारवीं