सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Seoh-Baddi-Chandigarh bus service resumes

Bilaspur News: स्योह-बद्दी-चंडीगढ़ बस सेवा फिर से शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 18 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Seoh-Baddi-Chandigarh bus service resumes
विज्ञापन
बगेटू-बम्म-बनोहा के लोगों को मिलता है लाभ
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। पिछले कई माह से बंद पड़ी स्योह-बद्दी-चंडीगढ़ वाया बगेटू बम्म बनोहा हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस अपने रूट पर फिर से शुरू हो गई। बस रूट बहाल होने से क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा। बस का रूट काफी समय से बंद होने के कारण आम जनता को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था।
बम्म पंचायत के निवर्तमान प्रधान मनीष शर्मा की ओर से इस संदर्भ में लगातार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवा कर बस रूट बहाल करने की मांग की जा रही थी, जिसके बाद इस मांग को महाप्रबंधक हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला के समक्ष रखा गया था। वहीं इन क्षेत्र की जनता भी रूट बंद करने का विरोध करती आ रही थी। मनीष शर्मा ने कहा कि बस रूट बंद होने से बम्म-बनोहा और आसपास के गांवों के लोगों को मुश्किल हो रही थी। पूर्व में संचालित स्योह-चंडीगढ़ (वाया बम्म-बनोहा) बस सेवा से ग्रामीण लोगों को बेहतर सुविधा मिलती रही है। लेकिन रूट बंद होने के कारण स्थानीय जनता, विद्यार्थियों, कर्मचारियों, मरीजों एवं व्यापारियों को चंडीगढ़ आने-जाने में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अब निगम की ओर से बस रूट बहाल करने से क्षेत्र की आम जनता को सुगम व सुरक्षित यात्रा सुविधा मिलेगी। लोगों ने बस रूट बहाल करने के लिए निगम के अधिकारियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed