{"_id":"69df848ae4d47264430a359a","slug":"ser-sunhani-road-repair-work-incomplete-road-closed-even-after-the-stipulated-deadline-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-158038-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सेर-सुन्हाणी सड़क मरम्मत कार्य अधूरा, तय समय सीमा के बाद भी मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सेर-सुन्हाणी सड़क मरम्मत कार्य अधूरा, तय समय सीमा के बाद भी मार्ग बंद
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
सेर-सुन्हाणी सड़क का मरम्मत कार्य अधूरा। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
-31 मार्च तक खोलने का था वादा, अब 30 अप्रैल तक पूरा करने का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सेर-सुन्हाणी सड़क का मरम्मत कार्य तय समय सीमा के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क मरम्मत के लिए बंद की गई थी और विभाग द्वारा इसे 31 मार्च तक बहाल करने का आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन 15 अप्रैल तक भी मार्ग पूरी तरह बंद है।
यह सड़क सेर होते हुए सुन्हाणी तक जाती है और आसपास के कई गांवों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है। सड़क बंद होने के कारण लोगों को लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ रहा है, जिससे रोजमर्रा के कामकाज पर असर पड़ रहा है। खासकर स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों, किसानों और मरीजों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी कपिल, अशोक, विनय, रजकुमार, बंत सिंह, जनरैल सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बंद होने के कारण कई बार आपात स्थिति में भी लोगों को समय पर सुविधा नहीं मिल पाती। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की ओर से 31 मार्च तक सड़क खोलने का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन तय समयसीमा बीतने के बाद भी कार्य अधूरा है, जिससे लोगों में रोष बढ़ रहा है। लोगों का यह भी कहना है कि सड़क लंबे समय से खराब स्थिति में थी और मरम्मत कार्य शुरू होने से राहत की उम्मीद जगी थी, लेकिन अब कार्य में हो रही देरी ने उनकी परेशानियां और बढ़ गई हैं। धूल, मलबा और बंद रास्ते के कारण क्षेत्र में आवागमन लगभग ठप हो गया है।
कोट
सेर-सुन्हाणी सड़क का मरम्मत कार्य अभी प्रगति पर है और इसे 30 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्य को आगे बढ़ाने के लिए विभाग ने आवश्यक अनुमति ले ली है और काम तेजी से किया जा रहा है। -सचिन नड्डा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
Trending Videos