{"_id":"69c03f56377c50b5ec02e01b","slug":"shabad-guru-prachar-sammelan-begins-in-nalagarh-sangat-participates-in-kirtan-bilaspur-news-c-176-1-ssml1044-165621-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नालागढ़ में शबद गुरु प्रचार समागम शुरू, संगत ने कीर्तन में लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नालागढ़ में शबद गुरु प्रचार समागम शुरू, संगत ने कीर्तन में लिया भाग
विज्ञापन
विज्ञापन
कंगनवाल गुरुद्वारा में रागी जत्थों और कथा वाचकों ने शबद कीर्तन से संगत को किया निहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। गुरमत प्रचार ट्रस्ट जगातखाना की ओर से शबद गुरु प्रचार समागम की सात दिवसीय लड़ी शुरू हो गई है। रविवार को अमृत बेला के अवसर पर कंगनवाल गांव स्थित गुरुद्वारा साहिब में दीवान सजाया गया। इसमें बड़ी संख्या में संगत ने हिस्सा लिया। समागम में कथा वाचकों और रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। चमकौर साहिब से आए कीर्तनीय भाई नरिंदर सिंह और भाई हरि सिंह ने अमृतबाणी के माध्यम से गुरु की महिमा का गुणगान किया। कथा वाचक भाई गुरबाज सिंह ने कहा कि गुरु के बताए मार्ग पर चलकर जीवन को सफल बनाया जा सकता है। गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से यह समागम गुरु के शबद प्रचार के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। ट्रस्ट के महासचिव महेंद्र सिंह ने बताया कि इस लड़ी का समापन रविवार को जगातखाना स्थित गुरुद्वारा साहिब में किया जाएगा। इसके तहत नालागढ़ के विभिन्न गुरुद्वारों में सात दिन तक बारी-बारी से समागम आयोजित होंगे। इस दौरान अमृत पान कार्यक्रम और रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। रविवार को दोपहर बाद दीवान रत्योड़ बोदला के गुरुद्वारा साहिब में भी समागम हुआ, जहां संगत ने गुरु की बाणी का श्रवण किया। कार्यक्रम के दौरान सभी स्थानों पर गुरु का लंगर भी लगाया गया। इसमें सभी धर्मों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर गुरमत प्रचार ट्रस्ट के प्रधान नसीब सिंह, सचिव महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Trending Videos