{"_id":"69d658449bc9c07c290e0dfd","slug":"shaheed-ankesh-memorial-cup-will-start-from-11-in-bhadrog-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-157622-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भदरोग में 11 से शुरू होगा शहीद अंकेश मेमोरियल कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भदरोग में 11 से शुरू होगा शहीद अंकेश मेमोरियल कप
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
शहीद अंकेश मेमोरियल कप क्रिकेट प्रतियोगिता के तैयार होता हुआ मैदान। स्रोत: जागरूक पाठक।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया हुई शुरू
विजेता टीम को 17 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर किया जाएगा सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्रिकेट क्लब भदरोग की ओर से शहीद अंकेश मेमोरियल कप 2026 ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के मैदान में 11 अप्रैल को सुबह 10 बजे से होगा।
यह ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता 15 अप्रैल तक चलेगी। टूर्नामेंट को लेकर क्षेत्र के युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा हैं। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभी तक करीब 12 टीमें टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए आवेदन कर चुकी हैं। प्रतियोगिता की एंट्री फीस 2,200 रुपये और रजिस्ट्रेशन शुल्क 500 रुपये रखा गया हैं। प्रतियोगिता के लिए ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा, लेकिन उस टीम को पहले इस बारे में जानकारी देनी होगी। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 17 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इस राशि में इजाफा किया जा सकता हैं। वहीं, उपविजेता टीम को 7,100 रुपये और ट्रॉफी इनाम स्वरूप दी जाएगी। प्रतियोगिता में अंपायर का निर्णय अंतिम माना जाएगा। हर मैच 8 से 12 ओवर का होगा। सभी प्रतिभागी टीमों को प्रतियोगिता के 20 मिनट पहले पहुंचना होगा। क्रिकेट क्लब भदरोग के सदस्य रोहित ठाकुर, अर्श ठाकुर, शौर्य ठाकुर, नीरज, आकाश, आरूष, नमन, प्रीतम ने बताया कि यह प्रतियोगिता शहीद अंकेश भारद्वाज की स्मृति में आयोजित की जा रही हैं। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें खेलों के प्रति जागृत करना हैं। उन्होंने सभी खेल प्रेमियों से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया।
प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी मोबाइल नंबर 90159-10832 या 98059-94697 पर संपर्क कर सकते हैं।
Trending Videos