सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Silver Jubilee celebrations at Vivekananda Shiksha Kunj Play Way School, meritorious students honoured

Bilaspur News: विवेकानंद शिक्षा कुंज प्ले वे स्कूल में रजत जयंती समारोह,मेधावियों को मिला सम्मान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Silver Jubilee celebrations at Vivekananda Shiksha Kunj Play Way School, meritorious students honoured
बच्चों को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि राकेश रायस्रोत: संवाद
विज्ञापन
कार्यक्रम में बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिक्षा परिणाम में नर्सरी से रीवा रही प्रथम
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। विवेकानंद शिक्षा कुंज प्ले वे स्कूल में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में नालागढ़ थाना प्रभारी राकेश राय रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप समाजसेवी हरबंस पटियाल, शकुंतला पटियाल, नालागढ़ साहित्य कला मंच के अध्यक्ष यादव किशोर गौतम उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्कूल के शैक्षिक एवं खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस दौरान शिक्षा परिणामों में नर्सरी में रीवा प्रथम, अमायरा द्वितीय, प्रचेत बस्सी व सानवी सरीन तृतीय स्थान पर रहीं। एलकेजी में अविरल चौरसिया ने पहला, मोहअयाज ने दूसरा और वृद्धि व अर्शित ठाकुर ने तीसरा स्थान पाया, जबकि यूकेजी में कायरा खराल, यदीक्षा बामी और संकल्प क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय पर रहे। हिमुडा प्ले वे के शैक्षणिक परिणामों में नर्सरी से रोहित कुमार, तगनूर कौर और काव्या ठाकुर, एलकेजी से वेदांशी शर्मा, नाविका ठाकुर और अनीशा शर्मा ने क्रमशः पहला,दूसरा व तीसरा स्थान पाया। विवेकानंद शिक्षा कुंज के 2025-2026 के परिणामों में कक्षा 1 से 7 तक क्रमशः पनांशुल, दीपांशी, सीरत, कश्वी, यश, हिमांशु और सागर ने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनाया, काव्या, यादव, शान्या, माधवी, श्रिया, शौर्य और मनन ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
खेलकूद में इन्हें मिल सम्मान
खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत प्री-नर्सरी की मेंढक दौड़ में कर्णवीर, जेनिफर और ध्रुव ने क्रमश पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि यूकेजी की नींबू और चम्मच दौड़ में आयुष प्रथम, शिवम द्वितीय और रुहिका तृतीय स्थान पर रहीं। नर्सरी कक्षा की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में वैष्णव, अद्विक और देवांशी विजेता रहे और बॉल रेस में चिराग, सानवी और रीवा ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed