सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Solan's Dipanshu reached the semi-finals in snooker, Shimla's Mohit reached the finals

Bilaspur News: स्नूकर में सोलन दीपांशु सेमीफाइनल, शिमला का मोहित पहुंचे फाइनल में

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Solan's Dipanshu reached the semi-finals in snooker, Shimla's Mohit reached the finals
सोलन के सोलानाइट स्नूकर अकादमी में टूर्नामेंट के दौरान स्नूकर खेलता ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
सोलन में 6 रेड एमेच्योर स्नूकर टूर्नामेंट का आयोजन, 44 खिलाड़ी ले रहे भाग
Trending Videos

विजेता को 15,000 रुपये, उपविजेता को मिलेंगे 7,500 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोलानाइट स्नूकर अकादमी की ओर से 6 रेड एमेच्योर स्नूकर टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 44 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिल रहा है। आयोजक करण शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि सोलन में स्नूकर खेल के प्रति युवाओं का रुझान लगातार बढ़ रहा है। रविवार को सोलन के दीपांशु ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि शिमला के मोहित शर्मा ने फाइनल में प्रवेश किया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। प्रतिभागी पूरे जोश और खेल भावना के साथ प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में विजेता को 15,000 रुपये, उपविजेता को 7,500 रुपये और प्रत्येक सेमीफाइनलिस्ट को 2,500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा, 35 या उससे अधिक का सर्वाधिक ब्रेक लगाने वाले खिलाड़ी को भी 2,500 रुपये का विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed