सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Stray animals become the cause of accidents in Barthi

Bilaspur News: बरठीं में आवारा पशु बने हादसों का कारण

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 21 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Stray animals become the cause of accidents in Barthi
बरठीं बाजार में सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशु। संवाद
विज्ञापन
बाजार, सड़कों पर हर समय बना रहता है दुर्घटना का खतरा
Trending Videos

अचानक पशुओं के सड़क पर आने से बढ़ रहा हादसों का खतरा
शाम और रात में दोपहिया वाहन चालकों को होती है ज्यादा परेशानी
स्थानीय लोगों ने गोशाला निर्माण और स्थायी समाधान की उठाई मांग


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं(बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के सबसे बड़े व्यापारिक कस्बे बरठीं में आवारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बाजार, मुख्य सड़क और संपर्क मार्गों पर घूम रहे आवारा पशु लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन चुके हैं। सड़क पर अचानक पशुओं के आ जाने से वाहन चालकों, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हालात ऐसे बने हुए हैं कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
बरठीं बाजार क्षेत्र में सुबह से देर शाम तक वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। झंडूता उपमंडल का प्रमुख व्यापारिक केंद्र होने के कारण यहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में बाजार और सड़कों पर घूम रहे आवारा पशु दुर्घटनाओं को खुला न्योता दे रहे हैं। कई बार वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगानी पड़ती है, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। लोगों के अनुसार शाम और रात के समय समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है। सड़क के बीचोंबीच बैठे पशुओं के कारण वाहन चालकों को रास्ता बदलना पड़ता है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने बताया कि कई छोटे-मोटे हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अभी तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। समाजसेवी अमरनाथ धीमान ने कहा कि आवारा पशुओं के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग करते हुए कहा कि इन पशुओं के लिए स्थायी व्यवस्था की जाए। क्षेत्र में गोशालाओं का निर्माण किया जाए ताकि लावारिस पशुओं को वहां रखा जा सके और लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों ने भी प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग उठाई है ताकि बरठीं बाजार और आसपास के क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed