{"_id":"69cbbaa8e8196be0960f3375","slug":"team-won-cricket-trophy-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-157071-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: स्पार्टन इलेवन ने जीती जबली क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: स्पार्टन इलेवन ने जीती जबली क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल में जबली को 65 रन से दी मात
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर के तहत जबली में क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब स्पार्टन इलेवन ने जीता। फाइनल मुकाबले में जबली वॉरियर को 65 रन से हराकर जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले में स्पार्टन इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। धर्मेंद्र चंदेल 11 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान करण और और रोहित के बीच दूसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। करण 44 और रोहित 64 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बंटी ने 14 रन का योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया। निर्धारित 15 ओवर में स्पार्टन इलेवन ने नौ विकेट खोकर 176 रन बनाए। जबली की ओर से रमन ने तीन और और सुमित ने दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जबली टीम की शुरुआत खराब रही। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और 12.2 ओवर में टीम 111 रन पर ऑलआउट हो गई। कमल ने नाबाद 31 और अमन ने 20 रन की पारी खेली। इसके अलावा रोहित ने 11, सुमित ने 10 और अभिषेक ने 12 रन का योगदान दिया। स्पार्टन की ओर से धर्मेंद्र, कार्तिक और प्रिसं ने दो-दो विकेट हासिल किए। रोहित को अच्छी बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।
Trending Videos