{"_id":"69bbf9cb2e2692c0a10d19e8","slug":"the-cold-continues-in-the-district-even-in-march-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-156237-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिले में मार्च में भी ठंड का असर बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिले में मार्च में भी ठंड का असर बरकरार
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तापमान में गिरावट, लोगों ने फिर से पहने गर्म कपड़े
बारिश से बढ़ी ठिठुरन, किसानों के चेहरे खिले
अच्छी बारिश होने से फसलों को मिली संजीवनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में मार्च महीने के बीच भी ठंड का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दो दिनों से मौसम में आए बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को एक बार फिर सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर यह बारिश किसानों को सुकून लेकर आई है।
सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने से लोगों ने फिर से गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। ठंडी हवाओं और लगातार हो रही बारिश ने मौसम को और अधिक सर्द बना दिया है। क्षेत्र में हुई हल्की से मध्यम बारिश ने ठंडक को और बढ़ा दिया है। हालांकि इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। गेहूं सहित अन्य रबी फसलों के लिए यह बारिश लाभकारी मानी जा रही है, जिससे पैदावार बेहतर होने की उम्मीद जगी है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को अभी ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं। वहीं बिलासपुर में वीरवार को दिनभर हल्की हल्की बारिश होने से अधिकतर लोग अपने घरों में दुबके रहे। बता दें कि मार्च माह शुरू होने पर जिले में गर्मी अपना रंग दिखाने लगी थी। लोगों ने गर्म कपड़े अलमारियों में रख कर गर्मी के कपड़े पहनना शुरू कर दिया था। लेकिन जैसे ही अब मौसम ने मिजाज बदला वैसे ही लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़े।
Trending Videos