सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Theatre artists shine at Nalwadi fair, crowds gather

Bilaspur News: नलवाड़ी मेले में रंगमंच कलाकारों का जलवा, उमड़ी भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 19 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Theatre artists shine at Nalwadi fair, crowds gather
नलवाड़ी मेले में आयोजित नाट्य उत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
एक लड़की, पांच दीवाने ने गुदगुदाया, जहर ने सोचने पर किया मजबूर
Trending Videos

उपायुक्त राहुल कुमार रहे मुख्यातिथि, कलाकारों को मिली सराहना

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के तहत आयोजित नाट्य उत्सव के दूसरे दिन रंगमंच पर हास्य और सामाजिक संदेश का शानदार संगम देखने को मिला। भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में एक लड़की, पांच दीवाने और जहर नाटकों का प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में उपायुक्त राहुल कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ पुलिस अधीक्षक संदीप धवल और अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने कलाकारों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी पहुंचाते हैं। हास्य से भरपूर रहा पहला नाटक नाट्य उत्सव की शुरुआत उड़ान थिएटर ग्रुप बिलासपुर द्वारा प्रस्तुत एक लड़की, पांच दीवाने से हुई। अभिषेक डोगरा के निर्देशन में मंचित इस नाटक ने दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया। कहानी में पांच युवकों द्वारा एक लड़की को प्रभावित करने के लिए अपनाए गए अलग-अलग तरीकों को हास्यपूर्ण अंदाज में पेश किया गया। नाटक में नवीन सोनी, अभिषेक सोनी, अनुभव, ईशान गौतम, पारुल चौहान, मिलाप शर्मा, दाक्षी, नक्श और निखिल ने शानदार अभिनय किया, जबकि धीरज शर्मा के संगीत ने प्रस्तुति में जान डाल दी। इसके बाद रंगकर्मी संजय सूद के निर्देशन में जहर नाटक का मंचन किया गया। यह नाटक सामाजिक मुद्दों पर आधारित रहा, जिसने दर्शकों को गहराई से सोचने पर मजबूर कर दिया। संजय सूद और निशांत रघु के दमदार अभिनय ने नाटक को प्रभावशाली बना दिया। कार्यक्रम का संचालन अरुण डोगरा और शालिनी शर्मा ने किया। नाट्य उत्सव के दूसरे दिन बड़ी संख्या में रंगकर्मी, कला प्रेमी और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिससे पूरा ऑडिटोरियम खचाखच भरा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed