{"_id":"69d533de82132e303c0cbdea","slug":"thieft-in-temple-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-157569-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हनुमान मंदिर से दानपात्र चोरी, सीसीटीवी फुटज से आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हनुमान मंदिर से दानपात्र चोरी, सीसीटीवी फुटज से आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल से बरामद हुआ दानपात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी ( बिलासपुर)। घुमारवीं थाना क्षेत्र के तहत कसारू पंचायत के जदेहड़ बधाघाट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 2 बजे एक युवक मंदिर में घुसकर दानपात्र चोरी कर ले गया। हालांकि, मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सोमवार शाम करीब 9 बजे मंदिर कमेटी ने रोजाना की तरह मंदिर को बंद किया। कमेटी सदस्य उर्मिला धीमान ने मुख्य द्वार पर ताला लगाया। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो दानपात्र गायब मिला। इसके बाद ग्रामीणों और मंदिर कमेटी के सदस्यों को सूचना दी गई। पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा गया कि एक युवक जो हरियाणा का रहने वाला है रात करीब 2 बजे मंदिर परिसर में घुसता है। फिर अंदर जाकर दानपात्र को उठाकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति एक बाइक के साथ शहर में देखा गया, जो बाइक की डुप्लीकेट चाबी बनवाने का प्रयास कर रहा था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर लोगों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान जब पुलिस ने मंदिर चोरी की सीसीटीवी फुटेज से उसकी पहचान की और कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने कबूल किया कि उसने ही मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र चोरी किया था। आरोपी रोहन गांव धानोदी डाकघर दुराना जिला अंबाला ने खुलासा किया कि मंदिर में चोरी करने के बाद उसने पट्टा क्षेत्र से एक बाइक भी चोरी की और उसे लेकर भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर जंगल से चोरी किया गया दानपात्र बरामद कर लिया गया है। उधर, पुलिस उपाधीक्षक घुमारवीं विशाल वर्मा ने कहा कि मंदिर में चोरी के मामले में हरियाणा के रोहन आयु 19 को गिरफ्तार किया गया है।
Trending Videos