{"_id":"6a37edea3dbad993200196a2","slug":"tourism-development-in-tyun-khas-to-reach-new-heights-eco-tourism-committee-to-be-formed-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-162221-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: त्यून खास में पर्यटन विकास को मिलेंगे नए आयाम, इको-टूरिज्म समिति बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: त्यून खास में पर्यटन विकास को मिलेंगे नए आयाम, इको-टूरिज्म समिति बनेगी
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
त्यून खास धार में पहुंचे मंत्री राजेश धर्माणी। स्रोत: डीपीआरओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
त्यून खास में पर्यटन विकास को मिलेंगे नए आयाम, इको-टूरिज्म समिति बनेगी-योग दिवस कार्यक्रम के बाद ऐतिहासिक स्थलों का किया निरीक्षण
-त्यून खास स्कूल में दो नए कमरों और रिटेनिंग वॉल का बनेगा प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रविवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने त्यून खास क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्राचीन किलों और ऐतिहासिक स्थलों का निरीक्षण कर क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाओं का जायजा लिया।
धर्माणी ने कहा कि त्यून खास प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक धरोहरों से समृद्ध क्षेत्र है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और इसे पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से स्थानीय लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए स्थानीय लोगों की भागीदारी से इको-टूरिज्म समिति का गठन किया जाएगा। वन विभाग के अधिकारियों को भी समिति से जोड़ा जाएगा ताकि सामूहिक प्रयासों से क्षेत्र का सुनियोजित विकास सुनिश्चित हो सके। साथ ही स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और पारंपरिक व्यंजनों को भी पर्यटन से जोड़कर बढ़ावा दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि संबंधित पंचायत को आदर्श पंचायत के रूप में विकसित किया जाएगा। क्षेत्र के प्रत्येक गांव को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध करवाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। कई सड़क परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, जबकि कई अन्य परियोजनाओं के टेंडर जारी हो चुके हैं और जल्द ही उन पर काम शुरू होगा। इस मौके पर पंचायत प्रधान उषा देवी, उप प्रधान कश्मीर सिंह, बीडीसी सदस्य फूला देवी, एसडीएम गौरव चौधरी, डीएसपी विशाल वर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी रंजना शर्मा, उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनिका सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इनसेट
मंत्री राजेश धर्माणी ने राजकीय उच्च विद्यालय त्यून खास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त कक्षाओं की कमी का मामला सामने आने पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल दो नए कमरों तथा रिटेनिंग वॉल का प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के विकास को सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।