सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Two youths from Mandi arrested with 17 grams of 'Chitta'

Bilaspur News: 17 ग्राम चिट्टे के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 21 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two youths from Mandi arrested with 17 grams of 'Chitta'
विज्ञापन
बलोह-मल्यावर संपर्क मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान हुई कार्रवाई

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, कार्रवाई जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत घुमारवीं पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार दोपहर को पुलिस ने फोरलेन पर टोल प्लाजा के समीप बलोह-मल्यावर संपर्क मार्ग पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। इसी दौरान रविवार दोपहर को टोल प्लाजा के पास बलोह-मल्यावर संपर्क सड़क पर एक कार को जांच के लिए रोका गया। कार में सवार दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए, जिससे पुलिस को उन पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों से पूछताछ करने के साथ वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 17 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान पवन कुमार (28) निवासी गांव कटौला और दमन कपूर (32) निवासी भगवान मोहल्ला मंडी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ पुलिस थाना घुमारवीं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद किया गया चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। इसके अलावा आरोपियों के नेटवर्क और उनके अन्य साथियों के संबंध में भी जांच की जा रही है। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को लगातार तेज किया जा रहा है और इस लड़ाई में आम लोगों का सहयोग भी बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को इस जहर से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed