सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ultrasound service started in District Hospital Bilaspur, big relief to patients

Bilaspur News: जिला अस्पताल बिलासपुर में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू, मरीजों को बड़ी राहत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound service started in District Hospital Bilaspur, big relief to patients
जिला अस्पताल बिलासपुर में अल्ट्रासाउंड करने पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
कई महीनों से बंद सुविधा के चलते परेशान थे लोग
Trending Videos

अस्पताल में अब रोजाना करीब 25 तकहो रही है अल्ट्रासाउंड


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला अस्पताल बिलासपुर में अल्ट्रासाउंड की सुविधा बहाल होने से मरीजों को बड़ी राहत मिली है। पिछले कई महीनों से यह सुविधा बंद होने के कारण लोगों को निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ रहा था, जिससे उन्हें आर्थिक और समय दोनों तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
अब अस्पताल में दोबारा अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू होने के बाद मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार वर्तमान में प्रतिदिन करीब 25 अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं, जिससे मरीजों को समय पर जांच की सुविधा मिल रही है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से यह सेवा बंद होने के कारण उन्हें बाहर महंगे दामों पर जांच करवानी पड़ती थी। खासकर गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अस्पताल प्रबंधन का कहना है रेडियोलॉजिस्ट के पद खाली होने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे थे। अस्पताल में अब डाॅ. दिग्विजय सिंह पिछले एक सप्ताह से अपनी सेवाएं दे रहे है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे मरीजों को नियमित रूप से यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि अस्पताल में सभी जरूरी जांच सुविधाएं सुचारू रूप से चलती रहें, ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed