{"_id":"69f4b1c345f94db3f80d450f","slug":"vehicle-passing-and-driving-test-schedule-released-in-may-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-159076-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मई माह में वाहन पासिंग, ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मई माह में वाहन पासिंग, ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 01 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इं आदर्श मिश्रा को सौंपी गई मई महीने की जिम्मेदारी
स्वारघाट और टोबा में एक ही दिन होंगे टेस्ट और पासिंग
घुमारवीं और झंडूता के लिए भी तिथियां घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्षेत्रीय परिवहन विभाग बिलासपुर ने मई 2026 के लिए वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। इस महीने निरीक्षण और टेस्ट का कार्यभार मोटर वाहन निरीक्षक इंजीनियर आदर्श मिश्रा संभालेंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन केंद्रों पर दोनों कार्य एक ही दिन होने हैं, वहां समय का विशेष ध्यान रखना होगा।
शेड्यूल के अनुसार, बिलासपुर एचपी 69 के लिए 04 और 28 मई को वाहन पासिंग और 16 व 29 मई को ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। बिलासपुर एचपी 24 का ड्राइविंग टेस्ट 18 मई को होगा। झंडूता में 07 मई को ड्राइविंग टेस्ट और 08 मई को पासिंग। बरमाणा में 12 और 21 मई को केवल वाहन पासिंग। रानीकोटला में 20 मई को वाहन पासिंग। घुमारवीं में 22 मई को ड्राइविंग टेस्ट और 23 मई को पासिंग। स्वारघाट में 19 मई और टोबा में 25 मई को टेस्ट व पासिंग दोनों कार्य होंगे। आरटीओ कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, जिन स्थानों पर पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट एक ही दिन हैं, वहां ड्राइविंग टेस्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगा। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक वाहनों की पासिंग की जाएगी। हालांकि, स्वारघाट और टोबा के लिए टेस्ट दोपहर 1:00 बजे से पहले ही निपटाने होंगे। निरीक्षण के दौरान विभाग द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। एमवीआई को निर्देश दिए गए हैं कि वे पासिंग के साथ-साथ सड़क सुरक्षा गतिविधियों की रिपोर्ट भी नियमित रूप से जमा करें। प्रशासनिक कारणों से इस शेड्यूल में किसी भी समय बदलाव किया जा सकता है, इसलिए आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित स्लॉट के अनुसार ही केंद्र पर पहुंचें।
Trending Videos