सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Voice raised regarding trauma center and facilities in AIIMS Bilaspur

Bilaspur News: एम्स बिलासपुर में ट्रॉमा सेंटर व सुविधाओं को लेकर उठी आवाज

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 03 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Voice raised regarding trauma center and facilities in AIIMS Bilaspur
विज्ञापन
24 घंटे दो वरिष्ठ चिकित्सकों की तैनाती की मांग, सभी लैब टेस्ट शुरू करने पर जोर
Trending Videos

पार्किंग, सुरक्षा व्यवहार और अलग पर्ची काउंटर की समस्याएं भी उठाईं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर आवाज उठने लगी है। हिमको फेड के निदेशक आशीष ठाकुर ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मांग की है कि ट्रॉमा सेंटर में 24 घंटे दो वरिष्ठ चिकित्सकों की ड्यूटी सुनिश्चित की जाए, ताकि आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को तुरंत और बेहतर इलाज मिल सके।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में एम्स में सभी आवश्यक लैब टेस्ट उपलब्ध नहीं हैं। खासकर पेशाब (यूरिन) के टेस्ट भी नहीं किए जा रहे, जिससे मरीजों को बाहर भटकना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि सभी प्रकार के टेस्ट एम्स में ही शुरू किए जाएं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों के लिए ये सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएं। इसके अलावा अस्पताल परिसर में वाहन पार्किंग की समस्या को भी गंभीर बताया गया। उनका कहना है कि मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को पार्किंग में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं सुरक्षा कर्मियों के व्यवहार पर भी सवाल उठाते हुए इसे सुधारने की जरूरत बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी मांग रखी कि बिलासपुर के स्थानीय मरीजों के लिए अलग पर्ची काउंटर स्थापित किया जाए, ताकि उन्हें लंबी कतारों में न लगना पड़े और समय पर इलाज मिल सके। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया कि इन सभी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देते हुए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि बिलासपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों और पड़ोसी राज्यों से आने वाले मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed