फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Candlelight march in support of student movement to be held in Shimla; Chief Minister Sukhu to participate.

Shimla: छात्र आंदोलन के समर्थन में शिमला में होगा कैंडल मार्च, मुख्यमंत्री सुक्खू होंगे शामिल

Fri, 24 Jul 2026 09:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Jul 2026 09:58 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शाम 6:00 बजे इस कैंडल मार्च में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम जनता से इस मार्च में शामिल होकर विद्यार्थियों के प्रति एकजुटता प्रकट करने की अपील की है। 

विज्ञापन
Candlelight march in support of student movement to be held in Shimla; Chief Minister Sukhu to participate.
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के जंतर-मंतर में विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत विद्यार्थियों के समर्थन में शनिवार शाम राजधानी शिमला में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शाम 6:00 बजे इस कैंडल मार्च में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम जनता से इस मार्च में शामिल होकर विद्यार्थियों के प्रति एकजुटता प्रकट करने की अपील की है।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की आवाज को लोकतांत्रिक तरीके से उठाने के उनके अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए और उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। कैंडल मार्च के माध्यम से जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन के प्रति समर्थन व्यक्त किया जाएगा। कैंडल मार्च इंदिरा गांधी खेल परिषद से शुरू होकर स्कैंडल प्वाइंट होते हुए रिज मैदान पर समाप्त होगा। इस दौरान पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले बच्चों को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed