फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chaba Power House submerged due to rising Sutlej water levels; power supply disrupted in several areas.

Shimla: सतलुज के बढ़े जलस्तर में डूबा चाबा पावर हाउस, कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप

Wed, 12 Aug 2026 10:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Aug 2026 10:29 PM IST
सार

 सतलुज का जलस्तर कोलडैम से मंगलवार से पानी छोड़े जाने के बाद बढ़ा है। नगर पंचायत सुन्नी की ओर से मंगलवार को ही सतलुज नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया था। 

विज्ञापन
Chaba Power House submerged due to rising Sutlej water levels; power supply disrupted in several areas.
सतलुज के बढ़े जलस्तर में डूबा चाबा पावर हाउस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सतलुज नदी के बढ़े जलस्तर के कारण चाबा पावर हाउस पानी में डूब गया है। इससे पावर हाउस से होने वाली बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। इससे शिमला समेत आसपास के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति होती है।  सतलुज का जलस्तर कोलडैम से मंगलवार से पानी छोड़े जाने के बाद बढ़ा है। नगर पंचायत सुन्नी की ओर से मंगलवार को ही सतलुज नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया था।

विज्ञापन


मंगलवार रात तक पावर स्टेशन का आधा हिस्सा तक पानी में डूब गया। स्थानीय प्रशासन ने आपदा प्रबंधन को भी सूचित कर दिया है। बुधवार को मौसम लगभग साफ रहा लेकिन सतलुज के जलस्तर में ज्यादा कमी नहीं आई है। चाबा में शिमला के लिए तैयार की गई 10 एमएलडी क्षमता की पेयजल योजना भी स्थित है। हालांकि, यह योजना करीब एक साल से बंद पड़ी है। कंपनी के सहायक अभियंता रंजीव शर्मा ने बताया कि चाबा पेयजल योजना फिलहाल बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed