{"_id":"6a8342d6956ee96a6c0d00a3","slug":"10000-pilgrims-took-a-dip-in-dal-lake-ahead-of-the-manimahesh-yatra-chamba-news-c-88-1-ssml1006-193435-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मणिमहेश यात्रा से पहले 10,000 श्रद्धालुओं ने लगाई डल झील में डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मणिमहेश यात्रा से पहले 10,000 श्रद्धालुओं ने लगाई डल झील में डुबकी
Mon, 17 Aug 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर (चंबा)। अधिकारिक तौर पर मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले 10,000 से अधिक श्रद्धालु डल झील में डुबकी लगा चुके हैं। 5,000 श्रद्धालुओं के मणिमहेश जाने का आंकड़ा वन विभाग के पास है।
हड़सर से जो भी श्रद्धालु मणिमहेश के लिए कूच कर रहे हैं, उनसे वन विभाग 100 रुपये स्वच्छता शुल्क ले रहा है। 15 अगस्त को 237 श्रद्धालुओं ने मणिमहेश के लिए प्रस्थान किया। 17 को 357 श्रद्धालु हड़सर से डल झील की तरफ रवाना हुए। रोजाना श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा ने बताया कि 25 अगस्त को मणिमहेश यात्रा अधिकारिक तौर पर शुरू होगी। हालांकि, मणिमहेश जाने के लिए श्रद्धालुओं का सिलसिला जून महीने से शुरू है। जैसे-जैसे यात्रा नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे उनकी संख्या में भी वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। संवाद
--