फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   105 candidates took the written exam in pursuit of a job.

Chamba News: नौकरी की चाह में 105 अभ्यर्थियों ने दी लिखित परीक्षा

Wed, 05 Aug 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 05 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
105 candidates took the written exam in pursuit of a job.
बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ में लिखित परीक्षा देते प्रतिभागी। संस्थान
बनीखेत /चुराह (चंबा)। बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स की ओर से संचालित बट्ट आईटीआई खुशनगरी (तीसा) और बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में बुधवार को निजी कंपनी के माध्यम से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव हुई।
विज्ञापन

प्लेसमेंट प्रक्रिया के तहत विभिन्न ट्रेडों के अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा ली गई जिसमें दोनों संस्थानों से 105 अभ्यर्थी शामिल हुए। बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने बताया कि बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में 50 और बट्ट आईटीआई खुशनगरी में 55 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी। प्लेसमेंट ड्राइव में मोटर मेकेनिक, डीजल मेकेनिक, ट्रैक्टर मेकेनिक, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वेल्डर, पेंटर, वायरमैन, शीट मेटल, सीओई (ऑटोमोबाइल), इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक, टूल एंड डाई और पीपीओ सहित विभिन्न ट्रेडों के आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने भाग लिया। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की मौखिक परीक्षा वीरवार को राजकीय आईटीआई चंबा में आयोजित होगी। अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को गुजरात स्थित मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के संयंत्र में नियुक्ति दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed