सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   135 villages in the district are in darkness, traffic on two routes has come to a standstill.

Chamba News: जिले के 135 गांवों में अंधेरा, दो मार्गों पर आवाजाही ठप

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 18 Mar 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
135 villages in the district are in darkness, traffic on two routes has come to a standstill.
विज्ञापन
बारिश के कारण ठप हो गए 32 बिजली ट्रांसफार्मर, बोर्ड ने पांच किए बहाल
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। बीते कुछ दिनों से जारी बारिश और बर्फबारी के कारण जिले के 135 गांवों में अंधेरा पसर गया है। दो मार्गाें पर वाहनों की आवाजाही थम गई है।
राहत की बात है कि करीब 26 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर बहाल हुई। लाहल के समीप पहाड़ी से भारी-भरकम चट्टानें गिरने से हाईवे बंद था। बुधवार को करीब ढाई बजे यह मार्ग बहाल हुआ।

दोपहर करीब 12 बजे के बाद शुरू हुई बारिश से सलूणी क्षेत्र का संपर्क मार्ग बंद हो गया। चंबा-पांगी वाया साच मार्ग पहले से ही बंद है। दूसरी तरफ बारिश के कारण 32 ट्रांसफार्मर दोपहर के समय ठप हो गए। इनमें पांच ट्रांसफार्मरों को बहाल कर दिया है। करीब 25 गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। 27 ट्रांसफार्मर अभी भी बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



--ऊंचे इलाकों का रुख न करें लोग

प्रशासन की ओर से सोमवार से लेकर वीरवार तक अलर्ट जारी किया है। इनमें वीरवार को ऑरेंज अलर्ट बताया गया है। बहरहाल, प्रशासन ने लोगों से आह्वान किया है कि भारी बारिश और बर्फबारी के दौरान से ऊंचे इलाकों का रुख न करें। सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।


--उपायुक्त मुकेश रेपसवाल का कहना है कि जिला में बारिश और बर्फबारी हो रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें। वीरवार को मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed