सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The problem is the garbage heap in front of the school gate.

Chamba News: स्कूल गेट के सामने लगे कचरे के ढेर से परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 18 Mar 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
The problem is the garbage heap in front of the school gate.
राजकीय कन्या विद्यालय के सामने लगे कचरे के ढेर: संवाद
विज्ञापन
चंबा। राजकीय कन्या विद्यालय के गेट के सामने कचरे के ढेर लगे रहते हैं। विद्यार्थी, शिक्षक और राहगीर इनसे परेशान हैं। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी कचरे की छंटाई करते हैं लेकिन उसे पास में ही ढेर में जमा कर देते हैं। इस कारण ढेर लगातार बढ़ता रहता है।
Trending Videos

मीना कुमारी, शालिनी देवी, आशा देवी, किरण कुमारी, अशोक कुमार और रजत कुमार ने कहा कि उनके बच्चे इसी स्कूल में पढ़ने आते हैं लेकिन गेट के ठीक सामने इतना कचरा पड़ा होता है कि चलना मुश्किल हो जाता है। बच्चों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ सकता है। नियमित सफाई नहीं होती है। लावारिस कुत्ते कचरे को बिखेर देते हैं। उन्होंने नगर परिषद से मांग की है कि उक्त स्थान पर नियमित रूप से सफाई की जाए। नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed