सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   50 to 60 bags of frozen cement were found near the Nared drain.

Chamba News: नरेड़ नाले के पास मिलीं जमे हुए सीमेंट की 50 से 60 बोरियां

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 18 Mar 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
50 to 60 bags of frozen cement were found near the Nared drain.
नरेड़ नाला में फैंके गए सीमेंट बैग।
विज्ञापन
नाले में सीमेंट की बोरियां मिलने से क्षेत्र के लोगों में खूब चल रहा चर्चाओं का दौर
Trending Videos

सवाल उठाया- इतने सीमेंट का क्यों नहीं हुआ इस्तेमाल, किस मकसद से नाले में फेंका
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह के तहत ग्राम पंचायत देहरोग के नरेड़ नाला के समीप सड़क के निचले हिस्से में बड़ी संख्या में सीमेंट की बोरियां मिलने से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 50 से 60 हरे रंग की सीमेंट की बोरियां पड़ी हैं। इनमें मौजूद सीमेंट जम चुका है। अब उपयोग करने के लायक नहीं रहा है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि आखिरकार इतनी बड़ी मात्रा में सीमेंट का इस्तेमाल क्यों नहीं हो पाया और नाले में सीमेंट किस मकसद से फेंका गया है। बहरहाल, अब यह सीमेंट उपयोग होने के बजाय खराब हो गया है। चर्चा यह भी है कि यदि यह सामग्री समय पर उपयोग में लाई जाती तो किसी विकास कार्य या जरूरतमंद व्यक्ति के काम आ सकती थी। लोगों का कहना है कि कई बार जरूरतमंद लोग छोटे-छोटे निर्माण कार्यों के लिए सामग्री के अभाव से जूझते हैं, ऐसे में इस तरह सीमेंट का बेकार हो जाना चिंताजनक माना जा रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह सीमेंट किस एजेंसी या व्यक्ति की ओर से यहां फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत देहरोग के सचिव सचिन चैन लाल ने बताया कि पंचायत के पास इस समय सीमेंट का कोई स्टॉक नहीं है। उन्होंने कहा कि पंचायत को पूर्व में जो भी सीमेंट मिला था, उसे निर्धारित कार्यों में ही उपयोग किया जा चुका है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed