सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   78 players sweated it out for the Under-16 team

Chamba News: अंडर-16 टीम के लिए 78 खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 22 Mar 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
78 players sweated it out for the Under-16 team
चंबा के हरिपुर में क्रिकेट ट्रायल के दौरान ​खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर चंबा की टीम के चयन के लिए हरिपुर में ट्रायल का आयोजन किया।
Trending Videos

इसमें जिला मुख्यालय सहित हरिपुर, मैहला, भद्रम, बनीखेत, तीसा, लचोड़ी, भटियात, भरमौर सहित जिले भर के करीब 78 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया। जिला क्रिकेट संघ चंबा के पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन शिविर के लिए किया जाएगा। इसमें जो खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे, उनका चयन जिला चंबा की अंडर-16 वर्ग की क्रिकेट टीम के लिए किया जाएगा। खिलाड़ियों ने ट्रायल में अपने चयन के लिए खूब पसीना बहाया और अपने कौशल दिखाए। दो दिन में टीम का चयन किया जाएगा। इसके बाद विशेष प्रशिक्षण सत्र होगा। इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ की ओर से हरमीत, कुलदीप, विनोद, गौरव, अमित, हमीद, सुनील, मिथुन, हितेंद्र सहित अन्य सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed