{"_id":"69c01f696ade0cb48f0d67d3","slug":"vehicles-stopped-near-luna-people-waited-for-two-hours-chamba-news-c-88-1-ssml1006-178042-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: लूणा के पास थमे वाहनों के पहिये, दो घंटे तक इंतजार करते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: लूणा के पास थमे वाहनों के पहिये, दो घंटे तक इंतजार करते रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 22 Mar 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
चंबा-भरमौर एनएच लूणा के पास बंद पड़े मार्ग को बहाल करने में जुटी पोकलेन मशीन। संवाद।
विज्ञापन
पहाड़ी से चट्टानें गिरने के कारण चंबा-भरमौर एनएच पर खतरनाक बनता जा रहा सफर
पहले लाहल के पास 26 घंटे बंद रहा मार्ग अब लूणा के पास परेशान होते रहे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा-भरमौर राष्ट्रीय हाईवे पर रोजाना भूस्खलन और गड्ढों की मार यात्रियों और वाहन चालकों के लिए आफत बन गई है। शुक्रवार को लाहल में 26 घंटे तक रास्ता बंद रहा।
रविवार को लूणा के पास दो घंटे तक वाहनों की रफ्तार थम गई। बसों और निजी वाहनों में फंसे लोग सड़क खुलने का इंतजार करते रहे। चालक गड्ढों से बचते-बचाते वाहन चला रहे थे। बारिश से पहले ही हाईवे चुनौती बन गया है लेकिन प्रशासन और एनएच प्राधिकरण की ओर से अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
भरमौर (चंबा)। दिन : रविवार, समय : सुबह 7 बजे, स्थान : भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग लूणा के पास चट्टानें गिरने से बंद पड़ा है। पोकलेन मशीन चट्टानों को हटाने के लिए जुटी है। भरमौर से चंबा के लिए सुबह 6:30 बजे निकली निजी बस फंसी है। इसमें सवार 20 सवारियां मार्ग खुलने का इंतजार कर रही हैं। एक दर्जन से अधिक छोटे वाहन भी फंसे हैं। थोड़ी-थोड़ी देर बाद यात्री बस से उतरकर बहाली का कार्य देख रहे हैं। उन्हें इस बात की जल्दी है कि कब मार्ग खुले। 7:30 बजे चंबा से भरमौर के लिए निकली एक अन्य निजी बस पहुंची। इसमें सवार यात्री भी बंद मार्ग को देखकर नीचे उतर आए। यात्री सुनील कुमार ने कहा कि कहने के लिए तो यह एनएच है लेकिन इसकी हालत लिंक मार्ग से भी बदतर है। ऐसा कोई दिन नहीं होता जब यात्रियों को परेशानी न झेलनी पड़े। सुबह 8 बजे धरवाला से भरमौर जा रहे अशोक कुमार पहुंचे। उन्होंने बताया कि अभी तो बरसात का मौसम दूर है। सर्दी के मौसम में ही एनएच कई घंटों तक बाधित हो रहा है तो जब बरसात आएगी तो इस मार्ग पर आवाजाही करना ही मुश्किल हो जाएगा। सरकार को समय रहते एनएच की दशा सुधारने के लिए कदम उठाने चाहिए। 8:30 बजे जैसे ही मार्ग खुला तो यात्रियों ने राहत की सांस ली।
उधर, एनएच के कनिष्ठ अभियंता गगन राणा ने बताया कि लूणा के पास भूस्खलन से मार्ग बाधित हुआ था। इसे बहाल करवा दिया गया है।
--
Trending Videos