सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   65 candidates absent from CBSE Teacher Eligibility Test in Chamba

Chamba News: चंबा में सीबीएसई अध्यापक पात्रता परीक्षा से नदारद रहे 65 अभ्यर्थी

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 22 Mar 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
65 candidates absent from CBSE Teacher Eligibility Test in Chamba
चंबा कॉलेज में परीक्षा के बाद हॉल से बाहर आते अध्यापक।संवाद
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में 316 विभिन्न श्रेणियों के अध्यापकों ने दी परीक्षा
Trending Videos

अनुपस्थित शिक्षकों का नहीं होगा सीबीएसई पैटर्न स्कूलों के लिए चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सीबीएसई अध्यापक पात्रता परीक्षा के दौरान 65 अध्यापक नदारद रहे। यह परीक्षा राजकीय महाविद्यालय चंबा में रविवार को हुई। इस दौरान 316 विभिन्न श्रेणियों के अध्यापकों ने सीबीएसई अध्यापक पात्रता परीक्षा दी।
हालांकि, केंद्र के लिए 381 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी मगर 65 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। विभाग ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के लिए 103 जेबीटी अध्यापक, 30 भाषा अध्यापक, 12 प्रवक्ता रसायन, 15 कॉमर्स प्रवक्ता, 15 अर्थशास्त्र, बीस अंग्रेजी, 11 राजनीतिक शास्त्र, 13 प्रिंसिपल, 48 शास्त्री, 59 टीजीटी आर्ट्स, 25 टीजीटी मेडिकल, तीस टीजीटी नॉन मेडिकल अध्यापकों ने आवेदन किया था। इनमें 23, 6, 1, 2, 3, 4, 3, 2, 6, 10, 1, 4 विभिन्न श्रेणियों के अध्यापकों ने परीक्षा नहीं दी। बहरहाल, विभाग की मानें तो उन्हें अब इस परीक्षा के लिए दोबारा मौका नहीं मिलेगा। गौरतलब है कि सरकार की ओर से चुनिंदा सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न शुरू किया जा रहा है। इसके लिए सरकारी स्कूलों में तैनात अध्यापकों की ही नियुक्तियां की जा रही हैं। इसके तहत यह परीक्षा करवाई गई। अनुपस्थित अध्यापकों का सीबीएसई पैटर्न स्कूलों के लिए चयन नहीं होगा।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन ने बताया कि परीक्षा का आयोजन सफल रहा। चंबा मेडिकल कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। 316 ने यह परीक्षा दी। जो अभ्यर्थी नहीं पहुंचे हैं, उनका सीबीएसई स्कूलों के लिए चयन नहीं होगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed