सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The court of Maa Bhalei is decorated with colorful electronic lights and flowers.

Chamba News: रंग-बिरंगी इलेक्ट्राॅनिक्स लाइटों और फूलों से सजाया मां भलेई का दरबार

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 18 Mar 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
The court of Maa Bhalei is decorated with colorful electronic lights and flowers.
ऐतिहासिक भलेई माता का नवरात्र को लेकर सजाया माता का दरबार।संवाद
विज्ञापन
भद्रकाली भलेई माता मंदिर में नवरात्रों के लिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं का पूरा इंतज़ाम
Trending Videos

12 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी, सफाई व्यवस्था भी अब और बेहतर

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ऐतिहासिक भद्रकाली भलेई माता के दरबार को रंग-बिरंगी इलेक्ट्राॅनिक्स लाइटों और फूल-मालाओं से सजाया गया है। भद्रकाली भलेई माता मंदिर में नवरात्रों के दौरान सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाकर 12 कर दी गई है।
इससे मंदिर परिसर और श्रद्धालुओं पर निगरानी सुनिश्चित हो सके। मंदिर में 12 सफाई कर्मचारी तैनात किए गए हैं। पहले केवल चार कर्मचारी थे। इससे मंदिर परिसर में स्वच्छता और सफाई की स्थिति बेहतर रहेगी। पूरे नवरात्रों के लिए मंदिर की तैयारी पूरी कर ली गई है। चमचमाती लाइटों और फूलों से मंदिर को चारों तरफ सजाया गया है जिससे भक्तों का स्वागत भव्य और आकर्षक बने। मंदिर कमेटी के प्रधान कमल कुमार ठाकुर ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन दुर्गा सप्तशती का सुबह पांच बजे से पाठ शुरू होगा जो अष्टमी तक चलेगा। मंदिर परिसर में हर दिन लंगर का आयोजन भी किया जाएगा। मंदिर में सुबह पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। बस स्टैंड से मंदिर तक और आसपास पुलिस की टीम तैनात रहेगी ताकि भक्त सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से दर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के मुख्य पुजारी डॉ. लौकी नंद ने बताया कि मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खुलेंगे। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू होगा। मंदिर में जिला, प्रदेश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं मंदिर में शीश नवाजने के लिए पहुंचते हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed