{"_id":"69bed08cc0ab215b7c06b220","slug":"20-transformers-were-repaired-and-electricity-reached-100-villages-chamba-news-c-88-1-cmb1003-177978-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 20 ट्रांसफार्मर किए ठीक 100 गांवों में पहुंची बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 20 ट्रांसफार्मर किए ठीक 100 गांवों में पहुंची बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 21 Mar 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में भारी बारिश और बर्फबारी के बाद जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। शनिवार को मौसम साफ होते ही विभागों ने बहाली के प्रयास तेज किए। बिजली बोर्ड बंद पड़े 20 ट्रांसफार्मरों को ठीक किया। इससे करीब 100 गांवों में बिजली आपूर्ति सुचारू हुई।
वहीं, लोक निर्माण विभाग ने सलूणी और पांगी में अवरुद्ध पांच मार्गों को बहाल किया। इसके अलावा बंद पड़ी 25 पेयजल योजनाओं में से 20 को बहाल किया। पांच पेयजल योजनाओं को बहाल करने का कार्य जारी है। इसके अलावा खज्जियार-लक्कड़मंडी-डलहौजी मार्ग छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो पाया है। प्रतिकूल मौसम से राहत के आसार अभी नहीं दिख रहे हैं। रविवार को भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
प्रशासन ने भी समस्त एसडीएम को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos