{"_id":"69ca39b517d901440c006a88","slug":"video-chamba-mahila-congress-launches-campaign-against-mla-hansraj-sharma-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamba: महिला कांग्रेस ने विधायक हंसराज शर्मा के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: महिला कांग्रेस ने विधायक हंसराज शर्मा के खिलाफ खोला मोर्चा
Ankesh Dogra
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:22 PM IST
Link Copied
चुराह विधानसभा क्षेत्र के विधायक और एक युवती से जुड़े मामले को लेकर राजनीति तेज हो गई है। मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है, लेकिन इसके बावजूद महिला कांग्रेस ने अब विधायक हंसराज शर्मा के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को चंबा मुख्यालय स्थित उपायुक्त कार्यालय के बाहर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके तत्काल इस्तीफे की मांग उठाई। यह मामला पिछले कई महीनों से चर्चा में बना हुआ है और अब न्यायालय तक पहुंच चुका है। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ नेता रजनी शर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं के शोषण के कई मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का नारा देती है, वहीं दूसरी ओर उसके नेताओं पर ही महिलाओं के खिलाफ गंभीर आरोप लग रहे हैं। महिला कांग्रेस ने कहा कि संबंधित विधायक पर लगे आरोप गंभीर हैं और नैतिक आधार पर उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह मामला आगे क्या मोड़ लेता है और राजनीतिक रूप से कितना तूल पकड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।