सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal Steering in One Hand Umbrella in the Other Water Dripping from HRTC Bus Roof

हिमाचल प्रदेश: एक हाथ में स्टेयरिंग, दूसरे में छाता; एचआरटीसी बस की छत से टपक रहा था पानी

संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 30 Mar 2026 02:05 PM IST
विज्ञापन
सार

एचआरटीसी की एक बस की छत बारिश में टपक रही थी। बारिश से बचने को ड्राइवर ने बस के भीतर छाता खोला और बस चलानी शुरू की। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 

Himachal Steering in One Hand Umbrella in the Other Water Dripping from HRTC Bus Roof
छाता लेकर बस चलाते हुए ड्राइवर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

आसमान से गिरतीं बारिश की बूंदें सिस्टम की खामियों को भी उजागर कर गई। पहाड़ी रास्तों की चुनौती के बीच बस की छत से टपकते पानी से बचने के लिए चालक ने एक हाथ में छाता थाम रखा था और दूसरे से स्टीयरिंग संभाले रखा। चंबा से होली तक का यह सफर लापरवाही और मजबूरी के बीच झूलती हकीकत का आइना बन गया।

Trending Videos




तेज बारिश के बीच बीते रविवार सुबह चंबा से होली जा रही एचआरटीसी की बस में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। बस चालक एक हाथ में छाता और दूसरे हाथ से स्टीयरिंग घुमा रहा था। यात्रियों में घबराहट थी। लेकिन विश्वास भी था कि चालक उन्हें सही सलामत गंतव्य तक पहुंचा देगा। यात्रियों ने बताया कि एचआरटीसी की बसों में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। बारिश होने पर अकसर बसों की छत से पानी टपकने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों में रीना शर्मा, अजय कुमार, संदीप कुमार, विनोद कुमार, हरीश कुमार और दलीप कुमार ने बताया कि बारिश में बस की छत से पानी टपक रहा था। चालक ने सुरक्षित गंतव्य तक तो पहुंचा दिया लेकिन सफर के दौरान यही डर रहा कि कहीं कोई अनहोनी न हो जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी बसों में सफर करना उनकी मजबूरी बन गई है। बारिश होने पर यात्रियों को छाता साथ रखना पड़ता है, वरना पूरी यात्रा भीगते हुए गुजरती है। निगम की बसें खटारा हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed