सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Miscreants first drank alcohol and then dropped the bike.

Chamba News: शरारती तत्वों ने पहले पी शराब, फिर गिरा दी बाइक

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 29 Mar 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Miscreants first drank alcohol and then dropped the bike.
लूणा में शरारती तत्वों ने रात के अंधेरे में खड़ी बाईक को गिराकर पहुंचाया नुक्सान। स्त्रोत जागरू
विज्ञापन
लूणा में रात के अंधेरे में मचाया उत्पात, लोग बोले- कड़ी कार्रवाई करे पुलिस
Trending Videos

बोले- बड़ी घटना को दे सकते हैं अंजाम, पुलिस के पास नहीं पहुंची शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। लूणा के पास शनिवार रात को शरारती तत्वों ने नशे में धुत होकर काफी उत्पात मचाया। मंदिर के साथ आग जलाकर पहले शराब पी, उसके बाद खाली बोतल को भी वहीं फेंक गए।
इतना ही नहीं, सड़क के किनारे खड़ी बाइक को भी गिरा दिया। इससे बाइक को काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि रात को इस प्रकार का हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। लोगों में विक्की कुमार, प्यार सिंह, होशियार सिंह और मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार रात को कुछ लोग शराब की बोतलें लेकर पिकनिक मनाने पहुंचे। उन्होंने सड़क के किनारे आग भी जलाई। ऐसे शरारती लोग क्षेत्र में किसी भी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकते हैं। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई होना काफी जरूरी है। पुलिस केवल दिन के समय यातायात के चालान काटकर अपनी ड्यूटी न निभाए, बल्कि रात को उत्पात मचाने वाले ऐसे लोगों पर भी शिकंजा कसे ताकि क्षेत्र में किसी प्रकार की आपराधिक घटना न हो। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि अभी तक पुलिस के पास ऐसी कोई शिकायत लिखित तौर पर नहीं पहुंची है। हालांकि, रात को गश्त लगाकर शरारती तत्वों पर नकेल कसी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed