सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   CCTV will keep an eye on those throwing garbage

Chamba News: कचरा फेंकने वालों पर सीसीटीवी से रहेगी नजर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
CCTV will keep an eye on those throwing garbage
विज्ञापन
चंबा। शहर को कचरे से प्रदूषित करने वाले लोगों पर अब तीसरी आंख से निगरानी रखी जाएगी। नगर परिषद ने चौगान नंबर दो और चार में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई है जिससे यहां पर कचरा फेंकने वालों पर नजर रखी जा सके। अक्सर देखने को मिलता है कि यहां पर कचरे के ढेर लगे रहते हैं। स्थानीय दुकानदार अपना सारा कचरा यहां फेंक जाते हैं। नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि अब जो भी लोग खुले में कचरा फेेंकेंगे, उन्हें जुर्माना लगाया जाएगा। नगर परिषद के कर्मचारी ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए अपने स्तर पर शिकंजा कस रहे थे लेकिन, इसके बावजूद लोग पकड़े नहीं जा रहे थे। इसके चलते अब पहले चरण में शहर के दो चौगानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई गई है। इसके बाद अन्य स्थानों पर भी सीसीटीवी लगाए जाएंगे जिससे हर उन लोगों पर निगरानी रखी जा सके, जो घरों और दुकानों का कचरा खुले में फेंकते हैं। ऐसे लोगों पर अब कोई भी नरमी नहीं बरती जाएगी। उनके खिलाफ सीधी कार्रवाई की जाएगी। शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए नगर परिषद ने संकल्प लिया है। आने वाले समय में शहर सुंदर और स्वच्छ नजर आएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed