सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Training given to farmers on goat and poultry farming

Chamba News: किसानों को बकरी, मुर्गी पालन का दिया प्रशिक्षण

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Training given to farmers on goat and poultry farming
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस हृदय परियोजना (द हंस फाउंडेशन) लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में चुराह के किसानों और महिलाओं के लिए पालमपुर स्थित पशु चिकित्सा एवं कृषि विज्ञान महाविद्यालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया हुआ। परियोजना के तहत 30 महिलाओं को बकरी पालन विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान हृदय परियोजना ब्लॉक तीसा से क्षेत्रीय समन्वयक मोहिंद्र ने महिलाओं के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया और उन्हें आधुनिक तरीके से पशुपालन के गुर सिखाए गए। वहीं, 30 किसानों के लिए मुर्गी पालन विषय पर अलग से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्रीय समन्वयक दीपक ने किसानों के साथ भागीदारी सुनिश्चित की। प्रशिक्षण में विशेषज्ञों ने वैज्ञानिक पद्धति से मुर्गी पालन, रोग प्रबंधन, आहार और बाजार से जुड़ी जानकारी साझा की। गौरतलब है कि इससे पहले भी हृदय लिमिटेड परियोजना के माध्यम से चुराह क्षेत्र के कई ग्रामीणों को मशरूम उत्पादन से जोड़ा जा चुका है, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हुई है। अब बकरी और मुर्गी पालन जैसे कार्यों से ग्रामीणों को आय के अतिरिक्त साधन उपलब्ध होंगे। परियोजना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य गांव स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाना और किसानों को स्वरोजगार की दिशा में सशक्त बनाना है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed