सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   5400 adolescent girls in Chamba will receive the HPV vaccine.

Chamba News: चंबा में 5400 किशोरियों को लगेगी एचपीवी वैक्सीन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
5400 adolescent girls in Chamba will receive the HPV vaccine.
विज्ञापन
चंबा। जिले में तीन महीने के भीतर 5400 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाने का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग ने रखा है। पहले चरण में 281 किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई। दूसरा चरण पांच और तीसरा 12 अप्रैल को शुरू होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने बताया कि पहले चरण में किशोरियों और उनके अभिभावकों का रुझान काफी अच्छा रहा। जिले के 28 संस्थानों में यह वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन के अच्छे-बुरे प्रभाव की निगरानी रखने के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई थी। कहीं पर भी कोई बुरा असर देखने को नहीं मिला। तीन महीनों में लगातार वैक्सीन के शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन किशोरियों को सर्वाइकिल कैंसर सहित अन्य कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचाएगी। इसके लिए अभिभावकों को स्वयं अपनी बेटियों को यह वैक्सीन लगवानी चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed