सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   CCTV will keep an eye on those throwing garbage

Chamba News: लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री को बताईं समस्याएं

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
CCTV will keep an eye on those throwing garbage
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए विधायक डॉ. जनकराज की अगुवाई में लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल शिमला में मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री से मिला। इस दौरान उन्होंने पांगी घाटी के स्वास्थ्य संस्थानों में चल रही डॉक्टरों की कमी सहित अन्य स्टाफ के रिक्त पदों के बारे में अवगत करवाया। विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि किलाड़ में कहने के लिए नागरिक अस्पताल है लेकिन, वहां पर न तो खंड चिकित्सा अधिकारी है और न ही सर्जन को छोड़कर अन्य बीमारी के विशेषज्ञ मौजूद हैं। मरीजों को इलाज करवाने के लिए कुल्लू या चंबा की दौड़ लगानी पड़ती है। अन्य पंचायतों में चल रहे स्वास्थ्य केंद्रों का हाल और भी बुरा है। यहां मरीजों के टेस्ट करने की सुविधा नहीं है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से मांग की है कि पांगी घाटी को प्राथमिकता के आधार पर डॉक्टर मुहैया करवाए जाएं। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने आश्वासन दिया कि जल्द उनकी मांगों पर गौर किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed