फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   40,000 people paid obeisance at the shrine of Mindhal Mata.

Chamba News: मिंधल माता के दरबार 40 हजार लोगों ने टेका माथा

Sun, 12 Jul 2026 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 12 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
40,000 people paid obeisance at the shrine of Mindhal Mata.
Mindhal Mata
यात्रा का समापन, मंदिर में 61 लाख का चढ़ावा, आधा किलो चांदी चढ़ी
विज्ञापन

जेएंडके की महिला श्रद्धालु ने चढ़ावे की रसीद न मिलने पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी

पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र में प्रसिद्ध मिंधल माता की यात्रा का समापन हो गया है। इस वर्ष यात्रा के दौरान प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की।
पांच प्रजा कमेटी से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने करीब 61 लाख रुपये का नकद चढ़ावा अर्पित किया। इसके अलावा मंदिर में लगभग आधा किलोग्राम चांदी और करीब 50 ग्राम सोना भी श्रद्धालुओं की ओर से भेंट किया गया। यात्रा के सफल आयोजन को लेकर मंदिर प्रबंधन ने सभी श्रद्धालुओं, प्रशासन और स्थानीय लोगों का आभार जताया है।
विज्ञापन



यात्रा के दौरान चढ़ावे के प्रबंधन और मंदिर परिसर की सफाई व्यवस्था को लेकर कुछ लोगों ने पांच प्रजा कमेटी पर सवाल भी उठाए। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि मंदिर में एक लाख रुपये का चढ़ावा देने के बावजूद उन्हें उसकी रसीद नहीं दी गई। महिला ने बताया कि वह पिछले वर्ष अपने बेटे के साथ मिंधल माता दर्शन के लिए आई थीं। उस समय उन्होंने माता से बेटे की नौकरी लगने की मन्नत मांगी थी। उनकी मन्नत पूरी होने के बाद बेटे को दो माह पहले नौकरी मिली जहां उन्हें प्रति माह 1.20 लाख रुपये वेतन मिल रहा है। मन्नत पूरी होने पर उन्होंने बेटे की पहली कमाई माता को अर्पित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला का आरोप था कि उन्होंने मंदिर में एक लाख रुपये चढ़ाए लेकिन उन्हें रसीद नहीं दी गई। इस मामले में पांच प्रजा कमेटी के अध्यक्ष चुनी लाल वर्मा ने बताया कि मंदिर समिति के रिकॉर्ड के अनुसार महिला ने 97 हजार रुपये नकद और कुछ अन्य सामग्री मंदिर में भेंट की थी। समिति के पास चढ़ावे का रिकॉर्ड सुरक्षित है। इसी के आधार पर लेखा-जोखा तैयार किया गया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed