{"_id":"6a53d694302e38cbad08fb1d","slug":"in-kandara-village-a-patient-was-carried-on-the-back-to-the-road-chamba-news-c-88-1-ssml1007-189702-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कंदारा गांव में पीठ पर उठाकर मरीज को पहुंचाया मार्ग तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कंदारा गांव में पीठ पर उठाकर मरीज को पहुंचाया मार्ग तक
Sun, 12 Jul 2026 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
चंबा की ओड़ा पंचायत के कंदारा गांव से मरीज को पीठ पर उठाकर मुख्य मार्ग तक लेकर आते परिजन।स्रोत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क न होने से आज भी कठिन दौर से गुजर रही ओड़ा पंचायत के लोगों की जिंदगी
ग्रामीणों की मांग - सरकार और प्रशासन जल्द गांव तक पहुंचाएं सड़क सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ओड़ा पंचायत का कंदारा गांव आज भी सड़क से वंचित है। विकास के दावों के बीच लोगों की जिंदगी आज भी कठिन राहों से होकर गुजर रही है। सबसे अधिक परेशानी तब सामने आती है जब गांव में कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाता है। सड़क न होने के कारण मरीजों को करीब दो किलोमीटर तक पीठ या अस्थायी डोली के सहारे उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। इसके बाद ही उन्हें वाहन के माध्यम से अस्पताल ले जाया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि आपातकालीन स्थिति में मरीज को अस्पताल पहुंचाना किसी चुनौती से कम नहीं होता। मरीज के परिजनों को चार से पांच लोगों की मदद लेकर कठिन पैदल रास्ते से गुजरना पड़ता है। कई बार समय पर अस्पताल न पहुंच पाने के कारण मरीज की हालत गंभीर हो जाती है। इससे जान का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि कंदारा गांव को जल्द सड़क सुविधा से जोड़ा जाए। उधर, उधर, लोक निर्माण विभाग के कार्यवाहक अधिशासी अभियंता कनव बढ़ोत्रा ने कहा कि इस बारे में विभाग योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहा है। जल्द ही ग्रामीणों को सड़क सुविधा से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।
--
बीमार पड़ने पर चिंता अस्पताल पहुंचाने की होती है। सड़क न होने से मरीज को पीठ पर ले जाना पड़ता है। सरकार को समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए। - हर्ष कुमार
--
हम वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। अब गांव के लोगों का धैर्य भी जवाब देने लगा है। - आशीष कुमार
--
सड़क सुविधा हमारा अधिकार है। प्रशासन को मौके का निरीक्षण कर जल्द निर्माण कार्य शुरू करना चाहिए ताकि किसी मरीज की जान जोखिम में न पड़े। - रवि कुमार
--
हमें कई बार बीमार व्यक्ति को पीठ पर उठाकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाना पड़ता है। प्रशासन और सरकार इस समस्या का समाधान नही कर पाई है। - रविंद्र कुमार