फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   85 out of 95 sanctioned posts vacant; laboratory operations affected.

Chamba News: 95 स्वीकृत पदों में से 85 रिक्त, प्रयोगशाला का कामकाज प्रभावित

Sun, 02 Aug 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 02 Aug 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
85 out of 95 sanctioned posts vacant; laboratory operations affected.
लैब तकनीशियनों की कमी मरीजों के उपचार में बन रही बाधा : एसोसिएशन
विज्ञापन

लैब तकनीशियन एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से रिक्त पद भरने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में लैब तकनीशियनों के स्वीकृत 95 पदों में से 85 लंबे समय से रिक्त हैं। नियमित आधार पर इन पदों को नहीं भरा जा रहा है।
कुछ पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है लेकिन अधिकांश पद खाली हैं। यह बात मेडिकल कॉलेज लैब तकनीशियन एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में कही।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज जिले की सबसे बड़ी आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है। लैबोरेटरी स्टाफ की भारी कमी के कारण डायग्नोस्टिक एवं ब्लड बैंक सेवाओं पर अत्यधिक दबाव है। इससे मरीजों की देखभाल और उपचार प्रभावित हो रहा है। मौजूदा कर्मचारियों पर कार्यभार लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए वर्तमान में 25 लैब तकनीशियन आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत हैं। हालांकि, मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या और 24 घंटे लैब सेवाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता को देखते हुए यह व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मेडिकल कॉलेज में रिक्त पड़े लैब तकनीशियनों के पदों को शीघ्र भरने का आग्रह किया। उधर, मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस संबंध में जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed